हद हो यार !
हाँ, नहीं तो____परेशान कर रख्खा है !
तुम्हें सोच-सोचकर पगला जाती हूँ ____!
क्या करुँ ?
काम करना छोड़ दूँ ?
पड़ जाएगी कलेजे में ठंड़क तुम्हारेsss !
हाथ का निवाला भी,
मुँह तक आने नहीं दे रहे तुम___
समझते हो या नहीं ?
माफ़ करो___पीछा छोडो !
थक गई मैं अब !
आँखें मूँद ली मैंने____
देखो तमाशा ! फिर आ गए !
बताओ अब भी काजल से चिपके हो !
हायssss ! क्या करुँ तुम्हारा ?
कल से एक सौदा Final____
मैं काज़ल लगाना छोड़ दूँ _____!
और तुम फौरन फिसलकर दिल में आना !
ना रहेगा बांस....ना बजेगी बासुरी ! ;-) ;-)
बोलो तो ?
सौदा पक्का....शायर ?
#Shilpa_____
No comments:
Post a Comment