तुम्हें दिखें कहीं तो,
तुम्हारे चाँद जैसा इक दिलरुबा चाँद चाहिए___
या फरवर दिगार !
उसे जरुर भेजना आज रात,
मुझे उसकी बाँहों में सुकून चाहिए___
गुजर जाए रात के कईं ऐसे लम्हें,
मुझे समेटा हुआ गुलदस्ता नहीं चाहिए___
महक जाऊँ इक कयामाती खुशबू संग,
मुझे ऐसा खुला उसका बदन चाहिए___
अलग अंदाज हो, या ढंग कोई निराला,
दिल से चाहूँ ऐसी तड़पन चाहिए___
या खुदाया !
मुझे तेरे चाँद जैसा,
_____इक कातिल चाँद चाहिए !
कटार-सा चले,
ऐसा इक वार चाहिए____
लोग देखें भी तो, जले उसपर,
ऐसा चीरता कलेजा चाहिए____
तौबा करें और शरमाएँ भी कुडियाँ,
ऐसा कलेजे पे लोटता साँप चाहिए___
या रहमतबक्ष !
मुझे तेरे चाँद जैसा,
______इक चाँद चाहिए !
#Shilpa____
No comments:
Post a Comment