दिन में कितनी शायरी लिखते हो जी___?
कहाँ से लाते हो लफ़्जों को ?
हर एक में मुहब्बत कूट-कूटकर भर देते हो !
कितनों की प्यास बुझाते हो,
पता भी है तुम्हें__?
तुम्हें पढ़ते ही रोमांस जागता है जी !
पर एक बात है जरुर !
जब मेरे करीब आते हो___
हाएsss ! कमाल के कड़वे लगते हो___!
तुम तो जानते हो मेरी मिठास ?
शहद हूँ शहद____!
खुदाया !
भला हो उस सिगरेट का,
जो तुम में कड़वापन छोड़ जाती है !
कमसकम सारी रात तुम्हें तो डुबाए रख सकती हूँ ______शहद में ! ;-)
😜😃
#Shilpa
No comments:
Post a Comment