Monday, 18 March 2019

चाँद

सजे मोगरे का जूडा खोल दूँ ?
महक जाओगी तुम भी____
जरा-सा छू लूँ ,
करीब तो आओ____!
उस बहाने सही !

कुमकुम का टिका माथे पर लगा दूँ ?
चमक उठोगी जाना___सुनो !
छू लूँ ना जरा_____
उस बहाने सही !

बडा हुनर है मुझमें देखोगी ?
__________
बिना शरारत झुमके पहना दूँ ?
मचल जाओगी बाहों में तुम भी____
छू लूँ थोडा_____?
उस बहाने सही !

ये आँखें है ना_______मृगनयनी !
वो मेरी जायदाद है समझी पगली !
कहीं काजल लगा दूँ इनमें तो_____?
तौबा____!
बिखरा दोगी मुझे तुम भी____
कहो छू लूँ थोडा____?
उस बहाने सही !

मैं सामने हूँ तुम्हारे_____
और रात बढ़ रही है ____जाना !
मान जाओ !
कहे देता हूँ____

उतर आओ इस चाँद की आगोश में____
उसकी चाँदनी बन सही !

छू लूँ न जरा____चाँद के बहाने सही !

#Shilpa_____

No comments:

Post a Comment