Monday, 18 March 2019

सबक

गद्दे की रुई,
एक दिन लड़ पडी मुझसे,
बताओ ?___
कौन तुम्हें सबसे ज्यादा चुभता है ?
तुम्हारे मियाँ की मुँछें या मैं___?

मैंने शरमाकर तुम्हारा ही एक शेर सुना दिया उसे___!
जो तुमने मेरे होंठों को छूकर लिखा था !

बस ! फिर क्या ?
कमबख़्त वहीं घायल हो गई !

____इसे कहते हैं___चुभना !
सबक मिला ना जी ! 😜

#Shilpa__

No comments:

Post a Comment