Monday, 18 March 2019

नजर

आदत से बाज नहीं आओगे ना तुम !
ये प्यार करने का तरीका है तुम्हारा ?
आखिर चूम ही ली ना पलकें मेरी !

देखो नींद खुल गई___?
कह रही थी उसे भी चली जा___!
ये आते होंगे___पर नहीं__कलमुँही गई नहीं !
कहने लगी__शायर ने मुझे छुआ तो ही जाऊँगी____!

सुनो !
ये नींद ना___डोरे डालती हैं डोरे !
कहीं लेने के देने न पड़ जाएँ जी !
सँभले रहियो !____हाएssss!
उसे तुम पसंद हो,और तुम्हें मेरी आँखें !

हाँ ! एक और बात___
कोई सोते समय ना, प्यार नहीं करना चाहिए जी !
मेरी अम्मा कहतीं थीं______

दिवाने ! गर सच में मुझे नज़र लग जाती तो !
जिंदगीभर सोती रहती तो____
तब ऐसे ही चूमते रहते मुझे ?____
नौटंकी कहीं के ;-) ;-)

#Shilpa____

No comments:

Post a Comment